‘भूल भुलैया 3’ में मंजुलिका के रूप में नजर आएंगी माधुरी दीक्षित, विद्या बालन से होगा कड़ा मुकाबला
अनीस बज्मी की हॉरर-कॉमेडी ‘भूल भुलैया 3’ की रिलीज का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च हुआ, जिसे दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म निर्माता सोशल मीडिया पर लगातार ‘भूल भुलैया 3’ के अपडेट्स शेयर कर रहे हैं ताकि फैंस की उत्सुकता बनी रहे। इसी दौरान, विद्या बालन ने माधुरी दीक्षित के साथ अपने जबरदस्त मुकाबले की एक रोमांचक क्लिप जारी की है।
