अमेरिका ने ईरान को दी कड़ी चेतावनी: 'अगर रूस से बैलिस्टिक मिसाइल का सौदा किया तो…
अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने शुक्रवार को ईरान को रूस के साथ संभावित मिसाइल सौदे को लेकर कड़ी चेतावनी दी है। इन देशों ने कहा है कि अगर ईरान यूक्रेन के साथ युद्ध के लिए रूस को बैलिस्टिक मिसाइलें प्रदान करने की अपनी योजना के साथ आगे बढ़ता है तो उसे नए आर्थिक प्रतिबंधों का सामना करना पड़ेगा।
