भक्षक ट्रेलर: 'इंसान या भक्षक...', भूमि पेडनेकर की रोंगटे खड़े कर देने वाली कहानी, रिलीज डेट का ऐलान
बॉलीवुड एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर की आगामी फिल्म 'भक्षक' ने हाल ही में सुर्खियों में धमाल मचा दिया है। कई फिल्मों के फ्लॉप होने के बाद भूमि पेडनेकर इस फिल्म में एक तेज-तर्रार जर्नलिस्ट के रूप में नजर आएंगी। 'भक्षक' का ट्रेलर असल घटनाओं पर आधारित है और इसे मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज किया है।
