ओस्कर 2024: Cillian Murphy को बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, एम्मा स्टोन ने जीती बेस्ट एक्ट्रेस ट्रॉफी
हॉलीवुड की चकाचौंध और ग्लैमर से भरे इवेंट में प्रेस्टिजियस 96वें ऑस्कर अवॉर्ड घोषित किए गए हैं। इस बार ऑस्कर अवॉर्ड में ‘ओपेनहाइमर’ का दबदबा रहा। इस फिल्म ने 13 नॉमिनेशन में से 7 अवॉर्ड अपने नाम किए। ‘ओपेनहाइमर’ बेस्ट पिक्चर तो बनी ही वहीं इस फिल्म के लिए सिलियन मर्फी ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी अपने नाम किया। वहीं ‘पुअर थिंग्स’ में अपनी शानदार परफॉर्मेंस के लिए एम्मा स्टोन ने बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किया।
