भारत बनेगा सेमीकंडक्टर निर्माण का हब, वेदांता प्रमुख बोले
भारत को सेमी कंडक्टर निर्माण का हब बनाने के प्रयास जारी हैं. इसी कड़ी में वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा कि कंपनी योजनाबद्ध तरीके से अगले ढाई वर्षों में भारत में बना पहला चिप तैयार कर लेगी. उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि चिप निर्माण इकाई स्थापित करने की प्रक्रिया पटरी पर है और कंपनी को नया पार्टनर मिल गया है. सेमीकॉन इंडिया 2023 में अनिल अग्रवाल ने कहा कि गुजरात सेमीकंडक्टर का एक बड़ा केंद्र बनकर उभरेगा और भारत में सिलिकॉन वैली बनाने के लिए यह सबसे उचित स्थान है.
