अब कमजोर नेटवर्क में भी धड़ल्ले से होगा पेमेंट
अब कमजोर नेटवर्क वाले लोगों को UPI से पेमेंट करने में परेशानी नहीं होगी। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पिछले साल सितंबर में इंटरनेट से वंचित या कमजोर सिग्नल वाले क्षेत्रों में UPI पेमेंट के लिए वॉलेट आधारित UPI-Lite सेवा लांच की थी। इसकी लिमिट अब बढ़कर 500 रुपये की है, पहले यह 200 रुपये थी। हालांकि, यूपीआई-लाइट वॉलेट के माध्यम से ऑफलाइन भुगतान की अधिकतम राशि अब भी 2,000 रुपये तक हो सकती है।
