सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी 'ओएमजी 2'!
पंकज त्रिपाठी की फिल्म "ओएमजी 2" बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म ने 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है। अक्षय कुमार इस फिल्म में भगवान शिव के दूत के रूप में नजर आए हैं। यह फिल्म भारत में स्कूल में सेक्स एजुकेशन पर आधारित है। फिल्म को रिलीज से पहले कई विवादों का सामना करना पड़ा। इसे 'ए' सर्टिफिकेट मिला और इसे सनी देओल की फिल्म "गदर 2" से क्लैश भी करनी पड़ी। इसके बावजूद, "ओएमजी 2" ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया है। अब फैंस को इस फिल्म के OTT प्लेटफ़ॉर्म पर रिलीज होने का इंतजार है।
Source: amarujala
Get New Upcoming updates delivered to you daily. Free and customizable.



No comment found.