रिटायरमेंट प्लानिंग का 'गुरुमंत्र', ये सीख लिया तो 60 साल से पहले ही टारगेट पूरा कर लेंगे
रिटायरमेंट का नाम सुनते ही मन में सबसे पहले एक उम्रदराज आदमी की इमेज बनकर आती है. लेकिन हकीकत ये है कि रिटायरमेंट लेने के लिए बुजुर्ग होना जरूरी नहीं. आजकल लोग 45 या 55 की उम्र में ही रिटायर हो जाना चाहते हैं. काम छोड़कर दुनिया घूमना चाहते हैं, अपने सपने पूरा करना चाहते हैं. लेकिन ये आजादी एक कीमत के साथ आती है.दरअसल, नौकरी छोड़ने का फैसला तभी कर सकते हैं, जब घर वालों की जरूरत भर का खर्चा इकट्ठा हो जाए. मतलब कि बच्चों की पढ़ाई का खर्चा, परिवार के सभी सदस्यों का इंश्योरेंस, मेडिकल इंश्योरेंस वगैरा-वगैरा. इसके अलावा रिटायरमेंट के बाद आप कहीं घूमना चाहते हैं तो उसका खर्च, कोई हॉबी सीखना चाहते हैं तो उसकी फीस, रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने का खर्च.
Source: thelallantop
Get New Upcoming updates delivered to you daily. Free and customizable.



No comment found.