LPG के दाम घटाने के बाद मोदी सरकार देगी एक और राहत
मोदी सरकार आम लोगों को महंगाई से राहत देने के लिए एक और महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। जेएम फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशनल सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू एलपीजी की कीमतों में हाल की कटौती के बाद, केंद्र सरकार दिवाली के आसपास पेट्रोल और डीजल की कीमत में 3-5 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर सकती है। कुछ राज्यों के चुनाव नवंबर-दिसंबर में होने की सम्भावना है, और इससे पहले सरकार यह कदम उठा सकती है। पिछले हफ्ते, सरकार ने सभी 33 करोड़ उपभोक्ताओं के लिए घरेलू 14.2 किलोग्राम एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 200 रुपये प्रति सिलेंडर की कटौती की थी। इससे आम आदमी को महंगाई से काफी राहत मिली है।
Source: indiatv
Get New Upcoming updates delivered to you daily. Free and customizable.



No comment found.