होंडा 2 अगस्त को लाने वाली है नई बाइक, कंपनी ने जारी टीजर
होंडा मोटरसाइकिल भारत में 2 अगस्त को एक नई बाइक को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसका टीजर भी जारी कर दिया है। माना जा रहा है कि यह 160-180सीसी सेगमेंट की प्रीमियम कम्यूटर बाइक हो सकती है।
होंडा इस बाइक को मौजूदा ब्रांड नाम के तहत ही लाया जा सकता है और माना जा रहा है कि इसका नाम एसपी160 हो सकता है। वर्तमान में, होंडा इस सेगमेंट यूनिकॉर्न 160 तथा हॉर्नेट 2.0 की बिक्री कर रही है और नई बाइक इन दोनों के बीच रखी जायेगी।
होंडा की इस दोनों बाइक में 162सीसी, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो कि 13.27 बीएचपी का पॉवर व 14.59 न्यूटन मीटर का टार्क प्रदान करता है। अनुमान है कि होंडा नई बाइक में भी समान इंजन, समान पॉवर के साथ दे सकती है।
Source: drivespark
Get New Upcoming updates delivered to you daily. Free and customizable.



No comment found.