अगस्त में लॉन्च होंगे ये धांसू स्मार्टफोन, जानें डिटेल
अगस्त महीने में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। इनमें मोटोरोला जी14, वनप्लस और शाओमी के स्मार्टफोन शामिल हैं। वनप्लस के फोन में 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट और 50MP प्राइमरी कैमरा सेटअप हो सकता है। मोटोरोला जी14 में 50MP रियर कैमरा, 5000mAh बैटरी और Dolby Atmos-सपोर्टेड ड्यूल रियल स्टीरियो स्पीकर हो सकते हैं।अगर आप एक नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपको थोड़ इंतजार कर लेना चाहिए, क्योंकि अगस्त माह में एक से बढ़कर एक कई स्मार्टफोन लॉन्च होने को तैयार हैं। भारत में जिन स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा, उसमें मिड-रेंज और प्रीमियम स्मार्टफोन शामिल हैं। भारत में आने वाले दिनों में वनप्लस और शाओमी ब्रांड के स्मार्टफोन को लॉन्च किया जाएगा।
Source: navbharattimes
Get New Upcoming updates delivered to you daily. Free and customizable.



No comment found.